Wednesday remedies: बुधवार के दिन करें आप भी ये खास उपाय, होगी हर इच्छा पूर्ण
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। बुधवार को भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है। वैसे तो सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी भगवान को समर्पित होता ही है। ऐसे में बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इसके अलावा इस बार बुधवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। रात 10 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। तो बुधवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के शुभ संयोग में इन उपायों को करने से आपको राहत मिलेगी।
मतभेद होंगे दूर
परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, तो बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और उसे अपने घर के मंदिर में रख दें।
जीवनसाथी के लिए यह करें
अगर आपके जीवनसाथी का ध्यान आपके ऊपर ज्यादा नहीं रहता और रिश्तों में प्यार पहले की अपेक्षा कम हो गया है तो बुधवार के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं सरू शुक्राय नम।
शुभ फल प्राप्ती के लिए
हर काम की बेहतरी के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए।
व्यापार के लिए
अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो बुधवार के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।
pc- tv9





