Wednesday Remedies: बुधवार के दिन करें आप भी ये खास उपाय, बरसेगी आप पर गणेश जी की कृपा

इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित होता है। ऐसे में बुधवार का दिन भी भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होने लगते हैं। बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से न केवल गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि कुंडली में कमजोर बुध भी मजबूत होता है।

बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो सकती है।
बीज मंत्र  ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

बुधवार को करें हरी मूंग दाल का दान
हिंदू धर्म में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

भगवान गणेश को अर्पित करें दूर्वा
गणपति बप्पा को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार को 11 या 21 दूर्वा की गांठें उनके मस्तक पर चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और हर तरह का दुख धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है।

pc- astrotalk.store