News
West Asia Crisis: पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जल्द से जल्द सुरक्षा और आवाजाही की आजादी बहाल करने पर जोर दिया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों से बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट को देखते हुए होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। दोनों देशों ने इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई।
pc- navbharat






