WB By-election: बीजेपी का बड़ा दाव, नंदीग्राम सीट से सीएम शुभेंदु के पूर्व पीए चंद्रनाथ की मां को दिया टिकट
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव के लिए बीजेपी ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। जी हां आपको बता दें कि हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए थे, जिनकी हाल ही हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान हत्या कर दी गई थी।
सीट हुई थी खाली
नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, अब इसी सीट पर उपचुनाव हो रहा है, बीजेपी ने इस चुनाव में हसिरानी रथ को उतारकर चंद्रनाथ रथ के नाम से जुड़े पुराने मामले को भी फिर चुनावी चर्चा में ला दिया है।
चुनाव के बाद हुई थी चंद्रनाथ की हत्या
चंद्रनाथ रथ की हत्या विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के कुछ समय बाद हुई थी। 6 मई 2026 की रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त चंद्रनाथ की उम्र 42 साल थी, वह शुभेंदु अधिकारी के पीए थे। हत्या के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा, अब चंद्रनाथ की मां हसिरानी रथ नंदीग्राम के चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
pc- ndtv






