West Bengal: गृहमंत्री शाह की चेतावनी, घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद अपने देश लौट जाएं

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकियां बनाने और कटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन सौंपना शुरू कर दिया है।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में नवगठित बीजेपी सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है।

क्या कहा शाह ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने राज्य में बॉर्डर पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा, हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे।  उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा, मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को महज सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपने के लिए बधाई देना चाहता हूं।

समय रहते अपने देश वापस लौटोः शाह 
खबरों की माने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कदम को बीजेपी के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे से जोड़ा और दावा किया कि बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले ही कम हो गई है। उन्होंने कहा, पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस लौट जाओ। केंद्रीय गृह मंत्री ने ये टिप्पणियां बीजेपी के देश भर में बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को उजागर करते हुए कीं।

pc- aaj tak, thehindu.com,thehindu.com