West Bengal: अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किले, सुबह पहले ही घर पहुंची पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार के बाद पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी कई कारणों से चर्चा में रहे है। आज सुबह ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ गई है। एक तरफ कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में जांच चल रही है, वहीं, इस बीच शनिवार सुबह कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम उनके आवास पहुंची।
आवास पर पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शनिवार सुबह शालबानी पुलिस थाने के अधिकारी कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान कोलकाता पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीयबल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में पुलिस उनके आवास पर पहुंची थी। यह मामला शालबानी पुलिस से जुड़ा हुआ है।
एक दिन पहले ही हुई थी पूछताछ
बता दें कि कथित सिग्नेचर जालसाजी के मामले में भी सीआईडी जांच कर रही है। बीते कुछ दिनों में कई बार सीबीआई और सीआईडी उनके आवास पहुंच चुकी है। इससे पहले फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी। हेट स्पीच मामले में भी सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी को नोटिस थमाया है।
pc- bhaskar





