सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकरा दिया था पीएम पद? अब किया खुलासा, पीएम मोदी से मुलाकात पर भी खोले कई राज....

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में बड़ी बाते सामने आई है। इस किताब में सोनिया गांधी ने जो जो खुलासे किए हैं उसको लेकर चर्चा हो रही है। इस किताब में इमरजेंसी का जिक्र है, बाबरी मस्जिद गिरने पर सोनिया के आंख से आंसू निकलने की बात है। किताब में सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के बारे में भी बात की है और इस मुद्दे पर भी बात की गई है कि सोनिया गांधी ने साल 2004 में भारत की प्रधानमंत्री बनने से क्यों मना कर दिया था।

2004 में पीएम पद क्यों ठुकराया?
अपनी किताब में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकराने के बारे में विस्तार से लिखा है। सोनिया गांधी का कहना है कि राहुल और प्रियंका उनके प्रधानमंत्री बनने के पक्ष में नहीं थे। दोनों ही अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या के सदमे से उबर नहीं पाए थे। जब मैंने कहा कि मैं पीएम नहीं बनूंगी तो राहुल और प्रियंका ने राहत की सांस ली।

पीएम के लिए क्या लिखा
उनकी किताब में मोदी से उनकी मुलाकातों का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी लिखती हैं कि पहले के राजनेताओं से उनकी पीएम मोदी से मुलाकात काफी अलग होती है, वे दोनों औपचारिक मौकों पर ही मिलते हैं। वहीं फॉर्मल नमस्ते के अलावा कोई खास बातचीत नहीं होती, मोदी दूसरी तरफ देखने लग जाते हैं, ताकि नजरें न मिलें।

pc- moneycontrol.com