Winter Session: राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर आज लोकसभा में चर्चा, हो सकती हैं बहस, पीएम मोदी होंगे शामिल
- byShiv
- 08 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। दो दिनों के बाद आज फिर से लोकसभा की कार्यवाही शुरू होगी। बता दें शीतकालीन सत्र में आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पर संसद में विशेष चर्चा होनी है। लोकसभा में दस घंटे की चर्चा होगी जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और संभवत समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके लिए विपक्ष की भी सहमति होने से विरोध या हंगामे का प्रत्यक्ष कारण तो कोई नहीं है। लेकिन चर्चा में दोनों ही ओर से ऐसे बयान या शब्द सामने आ सकते हैं, जो शीतकालीन सत्र का पारा एक बार फिर चढ़ा दें।

इन मुद्दों पर हो सकती हैं बहस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विपक्ष की ओर से कुछ सांसदों के तीखे बोल सामने आने की आशंका है, क्योंकि राष्ट्रगीत के गायन को लेकर अक्सर विवाद सामने आता भी रहा है। माना जा रहा है कि इस चर्चा में कई अनजान तथ्य सामने आ सकते हैं। ध्यान रहे कि प्रधानमंत्री ने कुछ दिनों पहले इतिहास के पन्नो का हवाला देते हुए कहा था कि 1937 के कांग्रेस सम्मेलन में वंदे मातरम से भी छेड़छाड़ की गई थी और विभाजन के बीज बोए गए थे।

क्या कहा था
खबरों की माने तो उन्होंने कहा था, 1937 में वंदे मातरम की आत्मा, इसके महत्वपूर्ण पद्य को अलग कर दिया गया। यह गीत खंडित हो गया। इसी विभाजन ने देश के विभाजन के बीज बोए। इस महान राष्ट्रीय मंत्र के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया गया? आज की पीढ़ी को इस इतिहास को समझना होगा। यही विभाजनकारी मानसिकता आज भी राष्ट्र के लिए चुनौती बनी हुई है।
pc- ndtv, moonnewslive.com, thesentimes.com





