Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र जल्द हो सकता हैं शुरू, पीएम ने 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा

इंटरनेट डेस्क। संसद का शीतकालीन सत्र जल्द शुरू होने के आसार है। खबरों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारियां पूरी करने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में संसद के अगले सत्र पर चर्चा हुई।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने कहा कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाना चाहिए। हालांकि, इसकी तारीख और अवधि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी।

परिसीमन बिल आ सकता हैं
खबरों की माने तो सरकार इस सत्र में परिसीमन बिल ला सकती है। अभी लोकसभा में 543 सांसद हैं। 3 सीटें खाली हैं। इनमें से एनडीए के 318 सांसद हैं। बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई यानी 360 वोट चाहिए। अगर डीएमके के 22 सांसद बिल का समर्थन करते हैं तो बिल के समर्थन में 340 सांसद हो जाएंगे। यानी इसके बाद भी भाजपा को लगभग 20 सांसदों की जरूरत है। राज्यसभा में 245 सीटें हैं। 3 खाली हैं। इस तरह 240 में से एनडीए के 153 सांसद हैं। यहां बिल को पास कराने के लिए 162 सांसद चाहिए। यानी, यहां भी छोटी पार्टियों के 9 सांसदों की जरूरत पड़ेगी।

pc- aaj tak