Year Ender 2025: साल 2025 में भाजपा का पहराया परचम, दो राज्यों में बनाई सरकार

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के जाने में अब केवल 4 दिन और बचे हैं और ऐसे में आप भी नव वर्ष के स्वागत की तैयारी में होंगे। वैसे साल 2025 भी राजनीति की दुनिया में भाजपा के नाम ही रहा। ये साल बीजेपी और एनडीए के लिए शानदार रहा है। इस साल 21 राज्यों में बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता पर काबिज है। गत साल ये संख्या 20 थी। एक और राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की है। ये राज्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां पर भाजपा ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

साल 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने दो राज्यों में जीत हासिल की है। इसमें एक दिल्ली और दूसरा बिहार है। वहीं इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। भाजपा ने इस साल दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करते हुए 27 साल बाद सरकार में वापसी की। इसके बाद बिहार में एनडीए गठबंधन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

यहां भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।  कांग्रेस के लिए साल 2025 बेहद निराशाजनक रहा। दिल्ली और बिहार दोनों राज्यों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम रहा है। वहीं सीटें न के बराबर रहीं। ऐसे में कांग्रेस कांग्रेस के लिए वापसी की राह और मुश्किल होती दिखाई दे रही है।

pc-bjp