Year Ender 2025: धर्मेंद्र सहित कई कलाकारों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 का आखिरी महीना चल रहा हैं और इसके बाद नया वर्ष शुरू हो जाएगा। लेकिन इस साल में बॉलीवुड, फिल्म जगत के कई बड़े सितारे अपनों के साथ अपने फैंस को छोड़कर चले गए। इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में यह वर्ष भारतीय सिनेमा के लिए एक दुख छोड़कर गया है। 

इस वर्ष में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने कई ऐसे महान कलाकारों को खो दिया, जिनकी कला और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र से लेकर ‘कर्ण’ पंकज धीर और दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल तक, कई सितारों के निधन ने उनके फैंस और पूरे उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया।

इस साल जिस सबसे बड़े सितारे ने दुनिया को अलविदा कहा, वह थे धर्मेंद्र थे, जिनका 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके साथ ही, ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का जाना भी सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति थी। वहीं, ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला और सिंगर जुबिन के असामयिक निधन ने संगीत प्रेमियों को निराश किया।

pc- parbhat khabar