Year Ender 2025: साल 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने की 23 देशों की यात्रा

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 समाप्त होने वाला हैं और नए साल का आगमन होने वाला है। ऐसे में नए साल के आने से पहले आज हम साल 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की उन विदेश यात्राओं के बारे में जानेंगे जिसमें वो गए और कौन कौन से देशों की उन्होंने यात्राएं की। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष 23 देशों की 11 यात्राएं की हैं। 

पीएम मोदी ने 2015 में 13 विदेश यात्राएं की थीं और उन्होंने रूस और फ्रांस सहित 28 देशों का दौरा किया था। उस वर्ष रूस और फ्रांस वह दो बार गए थे तथा 54 दिन उन्होंने विदेश में बिताए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में शुरू हुए अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहले कार्यकाल की तुलना में कम विदेश यात्राएं कीं। इसका प्रमुख कारण कोविड-19 महामारी भी रही जब प्रोटोकॉल के तहत दो वर्ष तक वैश्विक स्तर पर आवाजाही पर बेहद सीमित कर दी गई थी। 2021 में वह जरूर तीन विदेश यात्राओं में चार देशों में गए। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री सात विदेश यात्राओं पर गए, जिसमें 10 देश शामिल थे।

pc- newsonair.gov.in