Year Ender 2025: साल 2025 की वो घटनाएं जो हमेशा रहेगी लोगों के जहन में
- byShiv
- 29 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 जाने को हैं और इसके साथ ही नए साल का शुभारंभ भी होगा। लेकिन साल 2025 कुछ ऐसे दुख भी देकर जा रहा हैं जो हमेशा याद रहेंगे। यह दुख कभी नहीं भूले जा सकेंगे। तो जानते हैं आज साल 2025 में ऐसी कौन कौन सी घटनाएं घटी जो हमेशा लोगों के जहन में रहेगी।
पहलगाम आतंकी हमला
बैसरन वैली में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया। 22 अप्रैल 2025 के दिन हुए इस घटना में 25 हिंदू टूरिस्टों को उनका धर्म पूछकर मारा गया।
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट
दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट की घटना 10 नवंबर 2025 की देर शाम हुई। इस हादसे में15 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए। देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक आई 20 कार में हुए इस धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए।
विमान हादसा
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा की घटना 12 जून 2025 को हुई। इस घटना में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 टेकऑफ के 32 सेकंड बाद क्रैश होकर हॉस्टल पर गिर गई। यह भारत के इतिहास का सबसे भीषण विमान हादसा साबित हुआ। विमान में सवार 241 यात्रियों सहित कुल 270-275 लोगों की मौत हुई।
pc-ndtv.in






