Year Ender 2025: साल 2025 में भी चमका विराट का ही नाम, वनडे में लगाए भारत की और से सबसे ज्यादा शतक
- byShiv
- 25 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के जाने में अब 6 दिनों का समय बच रहा है। इन बचे हुए दिनों में आप नए साल का स्वागत किस तरह से करेंगे ये प्लॉन बना रहे होंगे। लेकिन इस साल क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर विराट का नाम चमका है। टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली का इस साल वनडे क्रिकेट में जलवा देखने को मिला है। वह इस साल वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।
आज आपको इस साल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली ही है। विराट कोहली ने इस साल 13 मैचों की इतनी ही पारियों में सबसे ज्यादा 651 रन बनाए हैं।
इस साल उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए हैं। कप्तान शुभमन गिल लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 490 रन बनाए हैं। उन्होंने दो वनडे शतक लगाए हैं। तीसरे स्थान पर मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 14 पारियों में 650 रन बनाए हैं। रोहित ने भी वनडे में इस साल 2 शतक लगाए हैं।
pc- britannica.com






