Yuzvendra Chahal: चहल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम से बाहर चल रहे लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल का जलवा बरकरार है। चहल ने टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए, हरियाणा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को आयोजित मुकाबले के दौरान युजवेंद्र चहल ने अमित सात्विक को 38 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। इसी के साथ उनके टी20 करियर में 400 विकेट पूरे हो गए। चहल ने इसके बाद आर. साई किशोर और मणिमारन सिद्धार्थ को भी पवेलियन लौटाया। चहल ने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट झटके।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले युजवेंद्र चहल के नाम पर टी20 क्रिकेट में 396 विकेट दर्ज थे। पंजाब के खिलाफ उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, जबकि सौराष्ट्र के विरुद्ध उन्होंने तीन विकेट लिए। तमिलनाडु के खिलाफ मैदान पर उतरते समय उन्हें रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए एक विकेट की जरूरत थी।

pc- BBC