ZI vs AFG: 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, जिम्बाब्वे ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
- byShiv
- 10 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। टेस्ट क्रिकेट के 149 साल लंबे इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया है जो किसी बड़ी टीम ने नहीं बनाया और जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। जो कारनामा भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीम आज तक नहीं कर पाईं, उसे जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने कर दिखाया है।
अफ़गानिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500 से ज्यादा का स्कोर बनाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इससे पहले टेस्ट की दोनों पारियों में किसी भी टीम ने इतने रन नहीं बनाए थे। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 504 रन बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में अफ़गानिस्तान की पहली पारी भी 514 रनों पर सिमटी। लेकिन असली इतिहास जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी में रचा, जब उन्होंने 5 विकेट पर 523 रन बनाकर पारी घोषित की।
अंतरराष्ट्रीय टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम ने एक ही मैच की दोनों पारियों में 500 का आंकड़ा पार किया हो। हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन जिम्बाब्वे का यह रिकॉर्ड हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।
PC- cricinfo.com






