ZI vs IND: जाने कहां और कब देख सकते हैं आप भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जानी वाली सीरीज के मैच

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज अब से कुछ ही घंटे बाद हो जाएगा। सीरीज के तीन मैच चार दिन में ही खेल लिए जाएंगे। पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। इस बीच अगर आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच देखना चाहते हैं तो अभी से जान लीजिए कि ये मुकाबले आप कैसे और कहां देख पाएंगे। 

इस बीच मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट की बात की जाए तो टीवी पर आप ये मैच यूनाइट 8 के स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे। साथ ही अगर आप मोबाइल या फिर स्मार्ट टीवी पर एप के माध्यम ये मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए फैन कोड पर जाना होगा। ये बात ध्यान रखिएगा कि स्टार स्पोर्ट्स, जियो हॉट स्टार के अलावा सोनी लिव और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच नहीं दिखाई देंगे। 

इतना ही नहीं, मैच का टाइम का भी आपको ख्याल रखना होगा। वैसे तो भारत के टी20 मैच ज्यादातर शाम को सात या फिर साढ़े सात बजे से शुरू होते हैं, लेकिन सीरीज चूंकि जिम्बाब्वे में हो रही है, इसलिए भारतीय समय अनुसार शाम चार बजे टॉस होगा और उसके आधे घंटे बाद यानी साढ़े चार बजे से मैच शुरू हो जाएगा।

PC- cricinfo.com