fifa
FIFA World Cup 2026: भारत में आप कहा देख सकते हैं फीफा वर्ल्ड कप के मैच, आ चुकी हैं पूरी डिटेल सामने
- byShiv
- 02 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार और कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद आखिरकार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्पोर्ट्स यूनिट ने भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं।
अब भारतीय दर्शक फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण आसानी से जी के नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे। यह डील सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 2026 तक ही सीमित नहीं है। इसे भारतीय स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील्स में से एक माना जा रहा है।
जील के सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, हम भारतीय दर्शकों के लिए दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फुटबॉल ऐसा खेल है जिसे हर उम्र और हर क्षेत्र के लोग पसंद करते हैं।
pc- japantimes.co.jp






