Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में चांदी एक ही दिन में पांच हजार तो सोना 1 हजार हुआ महंगा
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में बदलाव देखने को मिला है। सर्राफा बाजार के अनुसार शनिवार को कीमतों में अचानक उछाल आया है। शादी सीजन के चलते बाजार में पहले से ही मांग बनी हुई थी, ऐसे में दाम बढ़ने से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब ₹5000 की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं सोने की कीमतों में भी ₹1000 तक का इजाफा हुआ हैं।
राजस्थान सर्रा फा बाजार के अनुसार शुद्ध चांदी की कीमत 2,29,400 रुपए तक पहुंच गई है, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2,28,000 रुपए रहा। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,41,215 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,35,330 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी 2,32,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जोधपुर में चांदी 2,31,000 रुपए और सोना 1,49,500 रुपए दर्ज किया गया।
pc- ndtv prof






