IND A vs SL A: श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारने के मामले में वैभव सूर्यवंशी पर ICC ले सकता हैं कड़ा फैसला

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेले गए मैच में सोमवार को भारत  को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है। ये भारतीय टीम की टूर्नामेंट में दूसरी हार है। सुपर ओवर में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। भारतीय ए टीम को जीत के लिए 17 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 9 रन ही बना सकी। मैच के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर्स के बीच विवाद देखने को मिला।

खबरों की माने तो मैच समाप्त होते ही श्रीलंकाई खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। जब वैभव सूर्यवंशी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब कथित तौर पर श्रीलंकाई खेमे की ओर से  किसी ने टिप्पणी कर दी। इस पर वैभव सूर्यवंशी नाराज हो गए। टेलीविजन कैमरों में नजर आ रहा था कि गुस्से में वैभव ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दे दिया। घटना ने उन्हें संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के घेरे में ला खड़ा किया है। इस घटना के कारण वैभव को आईसीसी की ओर सजा मिल सकती है।

भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया गया था। शारीरिक संपर्क और धक्का देने जैसी घटना वीडियो में नजर आरे पर  आईसीसी की ओर से सजा ज्यादा कड़ी की जा सकती है।

PC- danik bhaskar