Mohali: ब्रेकअप के बाद एक्स ने ऑफिस में घुस लड़की को उतारा मौत के घाट, खुद का भी रेता गला, अस्पताल में भर्ती
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। मोहाली में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए है। यहां एक लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड ने उसे दफ्तर में ही चाकू से गोद डाला। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी डिंपल नामक लड़की पर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला करता नजर आ रहा है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दफ्तर में अपनी डेस्क पर बैठ कर काम कर रही एक लड़की पर उसके एक्स ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शुरुआती वार के बाद जब लड़की संभल कर जान बचाने के लिए भागी तो फिर गेट के पास पकड़ कर उसपर कई हमले किए। लव अफेयर में बेक्रअप के बाद एक सनकी आशिक ने इस दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की डिंपल की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला उसके साथ काम करने वाले हरविंदर उर्फ हैरी ने किया। डिंपल पर कई हमले के बाद हैरी ने खुद भी गला रेत कर जान देने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई, जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे, करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे, इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई, हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से हैरी डिंपल से खुन्नस खाए बैठा था। इसी बीच उसने डिंपल पर जानलेवा हमला कर दिया।
pc- ndtv





