Video: चलती ट्रेन में पत्नी को पकड़ के गोद में बिठा कर मनाता रहा युवक, लेकिन फिर जो हुआ वो किसी ने नहीं सोचा होगा...
- byvarsha
- 22 Dec, 2025
PC: Anandabazar
इस समय एक नवविवाहित जोड़े का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दोनों ट्रेन में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे और इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। अपनी पत्नी को मनाने के लिए लड़के ने उसे कस के पकड़ लिया और अपनी गोद में बिठा लिया लेकिन लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लड़के ने अपनी पत्नी को मनाने की पूरी कोशिश की। इसके तुरंत बाद, नए जोड़े की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उनकी मौत से पहले के इस पल का वीडियो एक पैसेंजर ने अपने फोन में सेव कर लिया था। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
रेलवे पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या थी या दुर्घटना। जानकारी के मुताबिक, सिम्माचलम (25) आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्याम जिले के रौपल्ली का रहने वाला था। वो हैदराबाद की एक रसायन कंपनी में काम करता था। उसकी 19 साल की भवानी संग दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
ट्रेन की सीढ़ियों के पास खड़ा था जोड़ा
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपति यदागिरिगुट्टा डिवीजन के बंगाली रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन की सीढ़ियों के पास खड़ा था। तभी दोनों ट्रेन से गिर गए। घटना का पता तब चला जब रेलवे ट्रैक के रख-रखाव करने वाले कर्मचारियों को पटरियों के पास दोनों के शव मिले। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया और परिवार को भी जानकारी दी गई।
क्या यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या?
इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस को जांच में एक और एंगल मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि उनकी मौत फिसलने से हुई या उन्होंने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।





