Iran-US War: इजरायली पीएम का बड़ा दावा, ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध के बीच में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा सामने आया है। उन्होंने ईरान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। नेतन्याहू का दावा है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या करने की कोशिश की थी। अब खबर है कि हत्या की इस साजिश की जानकारी कई महीनों से थी, लेकिन इस पर गैग ऑर्डर यानी सूचना जारी करने पर रोक लगा हुआ था। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब खुद नेतन्याहू ने आगे आकर ईरान पर इल्जाम लगाया है। इजरायल के चैनल 14 को दिए एक फोन इंटरव्यू में उन्होंने कहा, एक अविश्वसनीय घटना घटी है। ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया और उसे जान से मारने की कोशिश की। हालांकि इंटरव्यू के दौरान यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उनके 2 बेटों में से किसे निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

वहीं ईरान की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि नेतान्याहू के 3 बच्चे हैं। 35 वर्षीय बड़ा बेटा यार नेतन्याहू 2024 की शुरुआत से अमेरिका के मियामी में रह रहा है। यहां उसे शिन बेट की सुरक्षा मिली हुई है। वहीं उनका छोटा बेटा अवनेर काफी हद तक सार्वजनिक कैमरे और चकाचौंध से दूर रहता है। वह इजरायल में ही है। नेतन्याहू की एक बेटी नोआ नेतन्याहू-रोथ भी है। नोआ यरुशलम में रहती हैं।

pc- dailysabah.com