US: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर अब हमले करने की जरूरत नहीं, सैन्य रूप से ईरान का खेल हुआ खत्म

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि ईरान पर अब हमले करने की जरूरत नहीं रही।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, सैन्य रूप से ईरान का खेल खत्म हो चुका है, हम बस अब यथास्थिति (स्टेटस क्वो) बनाए रख रहे हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि ईरान को काफी हद तक अक्षम कर दिया गया है, लेकिन वो अभी भी इस कोशिश में जुटे हैं कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए बेअसर करने का एक स्थायी समाधान निकाला जा सके। अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनावों के बाद इसे ट्रंप की ओर से दोबारा हमले की धमकियों से पीछे हटने का संकेत माना जा रहा है। हालिया मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया और डेमोक्रेट्स ने जीत दर्ज की।

pc- telanganatoday.com