हदें पार! कार चलाते हुए गर्लफ्रेंड को गोद में बिठा कर सेक्स कर रहा था युवक, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा कि...
- byvarsha
- 24 Nov, 2025
PC: ANANDABAZAR
आज कल कपल्स के पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें करते कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। दरअसल एक युवक करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहा था और दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स कर रहा था! कपल की इस लापरवाही से ना केवल उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि जर्मनी की सबसे बिज़ी सड़कों में से एक पर ट्रैफिक जाम भी लगा दिया। लेकिन लड़का बच नहीं सका। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
दरअसल कुछ हफ़्ते पहले, जर्मनी के ऑटोबान से ये घटना सामने आई। 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 3 नवंबर की है। कपल ऑटोबान के A1 हाईवे पर डॉर्टमुंड की ओर फोर्ड चला रहा था। कार की स्पीड करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। लेकिन कुछ सड़के क्रॉस करने के बाद कार साइड में जाने लगी। एकचौराहे के पास पहुंचकर, कार इतनी खतरनाक तरीके से दाईं ओर मुड़ी कि वह लॉरी से टकराने ही वाली थी। उस समय, उस सड़क पर एक और लड़का गाड़ी चला रहा था। जब उसने कपल को इतनी तेज गति से कार चलाते देखा तो उसने कार के अंदर झाँकने की कोशिश की। आरोप है कि 37 साल का एक आदमी और उसकी 33 साल की गर्लफ्रेंड कार में सेक्स कर रहे थे।वह कार भी चला रहा था और उसने अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बिठा रखा था। ये देख युवक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने थोड़ी दूर सर्विस स्टेशन पर कपल की कार रोकी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार युवक को कड़ी सजा हो सकती है। अगर दोषी पाया गया, तो ड्राइवर को पांच साल तक की जेल हो सकती है।






