Aadhar card: आधार कार्ड में सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं ये चीजें, करले आप भी पता

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बैंकिंग काम हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या कुछ और हो। इसके बिना आपके कई काम भी अटक सकते है। इसमें नाम, जन्मतिथि, पता, जेंडर और मोबाइल नंबर जैसी अहम जानकारियां दर्ज रहती हैं। वैसे आधार में हर जानकारी को अपडेट करने की सुविधा मिलती है। लेकिन आधार में दर्ज हर जानकारी को बार बार बदलने की परमिशन नहीं होती।

क्या है नियम
यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक आधार कार्ड में नाम बदलने की सुविधा लिमिटेड है। कोई भी आधार धारक अपने नाम में सिर्फ दो बार ही बदलाव कर सकता है। शादी के बाद कई महिलाएं सरनेम बदलती हैं या स्पेलिंग सुधार की जरूरत पड़ती है, ऐसे मामलों में नाम अपडेट किया जा सकता है। वहीं अगर आधार कार्ड में आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज हो गई है, तो उसे सुधारने का मौका भी मिलता है, लेकिन यह सुविधा जीवन में सिर्फ एक बार दी जाती है।

एक बार ही कर सकते हैं सही
अगर उस एक मौके में भी गलती रह जाए तो फिर आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। इसी तरह जेंडर से जुड़ी जानकारी में भी बदलाव का नियम काफी सख्त है। अगर आधार में पुरुष, महिला या अन्य का चयन गलत हो गया है तो इसे सुधारने का मौका केवल एक बार ही दिया जाता है।

pc- outlookmoney.com