Aadhar card: आधार में जोड़ना हैं नया मोबाइल नंबर तो करें ये काम, नहीं होगी परेशानी

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज के समय में एक इंपोरटेंट डॉक्यूमेंट बन गया है।यह हमारी रोजमर्रा की बहुत सारी जरूरी सेवाओं में काम आता है। इसके बिना हमारे कई काम अटक जाते है। लेकिन आधार से जुड़े हर काम में सबसे जरूरी ओटीपी होता है, जो यूआईडीएआई की तरफ से आपके आधार में दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। लेकिन ऐसे में एक सवाल मन में आता है कि अगर वह मोबाइल नंबर ही बंद हो जाए, चोरी हो जाए, खो जाए या आप वह नंबर यूज ही न कर रहे हों, तो क्या होगा?

नया मोबाइल नंबर जोड़ सकते हैं
यूआईडीएआई ने सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर को ऑनलाइन बदलने की सुविधा बंद कर दी है। धोखाधड़ी को रोकने के लिए नया मोबाइल नंबर जोड़ने पर व्यक्ति का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी किया गया है, जो सिर्फ आधार सेवा केंद्र पर ही हो सकता है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है ताआसान तरीकों से नया मोबाइल नंबर आधार से जोड़ सकते हैं। 

कैसे जोड़े
नया नंबर जोड़ने के लिए आधार नामांकन केंद्र जाएं।  आधार अपडेट फॉर्म भरें, इसमें आपको अपना नाम, आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर लिखना होगा, ध्यान रखें कि पुराना मोबाइल नंबर फॉर्म में लिखने की जरूरत नहीं है। इसके बाद बायोमेट्रिक होगा और फिस जमा कर नंबर बदल जाएगा।

pc- thecsrjournal.in