Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार, जाने क्या हैं पूरा मामला

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनधन योजना  को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया पर कहा कि जनधन योजना का हर चौथा खाता निष्क्रिय हैं, 5.72 करोड़ खातों में एक रुपया तक नहीं। यह है मोदी सरकार के गरीब कल्याण के दावों की असली तस्वीर। यह स्पष्ट संकेत है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में गरीबी बढ़ती जा रही है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी  लगातार आवाज उठा रहे हैं कि देश में अमीर और गरीब की खाई बढ़ती जा रही है। मनरेगा जैसी गरीब कल्याण की योजना को बन्द करने के दुष्परिणाम अभी आएंगे तब स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। यह बढ़ती असमानता चिंता का विषय है।

मीडिया रिपोटर्स की माने माने अशोक गहलोत ने लंपी वायरस को लेकर प्रदेश सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि चार साल बाद राजस्थान में लंपी वायरस ने फिर दस्तक दे दी है, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली सहित कई जिलों में 10 हजार से ज्यादा गोवंश संक्रमित हो चुके हैं और 6 गायों की मौत हो चुकी है।

pc- aaj tak