Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर थमा, 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, सताने लगी उमस
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में अभी मानसूनी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ हैं, ऐसे में लोगों को फिर से उमस परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगे उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा तट के आसपास 11 सितंबर को एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है। इस नए सिस्टम का असर भारत के मैदानी राज्यों के साथ राजस्थान में भी देखने को मिलेगा।
शुरू होगा बारिश का दौर
जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून परिस्थितियां काफी कमजोर दर्ज की गई थीं जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में 10 और 11 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो जयपुर और आसपास के जिलों जैसे दौसा और करौली में मौसम विभाग ने 11 और 12 सितंबर के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। 12 सितंबर से शहर में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
pc- etv bharat






