Panchayat Elections 2026: पहले चरण के तहत 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए हो रहा मतदान
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 24 अक्टूबर आज 16 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। गांवों की सरकार चुनने के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पंच और सरपंचों के मतों की गणना भी आज रात तक हो जाएगी।
मतदान केंद्रों पर लगी कतारे
जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रों पर सुबह से ही ग्रामीण मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बार पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में खासा उत्साह है, सरपंच की कुर्सी हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। कहीं पुराने सरपंच अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए मैदान में हैं तो कहीं नए चेहरे गांव की सरकार में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की गई है, राजसमंद, अजमेर और डूंगरपुर सहित विभिन्न जिलों में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और गांवों को नए सरपंच तथा वार्ड पंच मिलेंगे. बता दें कि सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलट पेर ही हो रहा है।
pc- amar ujala






