Rajasthan: गहलोत ने दौसा में गर्भवती नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना पर भजनलाल सरकार को लिया निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले में नाबालिग गर्भवती लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। इतना ही नहीं इस दौरान गर्भवती लड़की ने घटना स्थल पर ही बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी मौत हो गई। इस जघन्य घटना को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि  दौसा में 16 साल की नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की जघन्य घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 

प्रदेश में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं, परिजनों के मन में बेटियों की सुरक्षा को लेकर डर है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कुंभकर्णी नींद में सो रही है। महिला सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल चुकी है। सरकार के दावे धराशायी हो चुके हैं।

pc- sj