BJP: सुधांशु त्रिवेदी का निशाना, राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए समस्या बन गया हैं

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी से सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ट्रैक रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए समस्या बन गया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से स्थापित करने के लिए पार्टी ने कई प्रयोग किए, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपनी पार्टी को कमजोर करने के बाद देश की पूरी व्यवस्था को बदलने की कोशिश कर रही है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कभी बीजेपी को अपने दम पर स्पष्ट बहुमत मिलना एक सपना था, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में पार्टी 50 सीटों से नीचे आ गई थी और तीसरे प्रयास में भी वह लोकसभा में 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई।

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर संदिग्ध लोगों से मिलते हैं और भारत विरोधी प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, त्रिवेदी ने राहुल गांधी के उन बयानों का जिक्र किया, जिनमें उन्होंने अधिकारियों से संदेश मिलने और चुनाव आयोग से जुड़े लोगों से जानकारी मिलने की बात कही थी।

pc- aaj tak