Travel
Travel Tips: सर्दियों में जा सकते हैं आप भी उत्तराखंड में इन खूबसूरत सी जगहों पर
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी सर्दियों की छुट्टियों में कही घूमने जाने की सोच रहे हैं और आपने तय कर लिया हैं की आपको घूमकर आना हैं फिर नवंबर का महीना शुरू होने वाला हैं और सर्दियों की अच्छी खासी शुरूआत भी। ऐसे में इस बार आप उत्तराखंड जा सकते है। हम आपको बता रहे हैं घूमने वाली जगहों के बारे में।
पियोरा
इस बार आप घूमने के लिए अल्मोडा और नैनीताल के बीच स्थित खूबसूरत जगह पियोरा जा सकते है। यह उत्तराखंड के ऑफबीट डेस्टिनेशन्स में शामिल है। यहां आकर आपको नेचर के करीब होने का एहसास होगा।
अस्कोट
आप अस्कोट को चुन सकते है। यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में स्थित है। एक समय में यहां 80 किले हुआ करते थे। बता दें अस्कोट प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुरुआती प्वॉइंट भी है।
pc- myholidayhappiness.com






