Travel Tips: नवंबर में परिवार के साथ जाना है घूमने तो फिर इन जगहों का बना सकते है प्लान
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवंबर का महीना शुरू होने में अभी कुछ दिन का समय बाकी है। इसके साथ ही दीपावली की शुरूआत भी हो जाएगी। ऐसे में आप भी अगर दीपावली की छुट्टियों में घूमने जोने का प्लान बना रहे है तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए। इस बार आपको हम बता रहे है की आप घूमने के लिए कहा जा सकते है।
धर्मशाला
इस बार आप हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन धर्मशाला का प्लान बना सकते है। आपको बता दंे की धर्मशाला अपनी खूबसूरती के साथ साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। आप धर्मशाला में युद्ध स्मारक, त्रियुंड, भाग्सू फॉल्स, नामग्याल मठ और डल झील जैसी जगहों पर जा सकते है।
पालमपुर
इसके अलावा आप घूमने के लिए पालमपुर भी जा सकते है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में स्थित यह जगह सबकों पसंद आती है। यह एक बड़ा ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झीलें-झरने और बड़े-बड़े देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते है।
pc- banbanjara.com






