France-US: फ्रांस में हिंसा की खबरों पर ट्रंप ने दी नसीहत तो भड़के मैक्रों, हमारे देश को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाएं

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में इस समय विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और इस बीच कही कही हिंसा की खबरें भी सुनने को मिल रही है। ऐसे में देश के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक बयान सामने आया है, उन्होंने फ्रांस में हो रहे विरोध प्रदर्शनों का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करने वाले विदेशी नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने खासतौर पर अमेरिका पर फ्रांस की हालात का फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो फ्रांस में आसमान छूती महंगाई के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों ने कई जगहों पर हिंसक रूप ले लिया है, जिसके चलते देश के कई शहरों में तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले सामने आए हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस अशांति के लिए मुस्लिम प्रवासी जिम्मेदार हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया और अपने बयानों के जरिए मैक्रों को नसीहत दी थी कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, अपनी सीमाएं बंद करो और स्थिति पर नियंत्रण पालो! इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रंप के इन बयानों पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि पिछले वीकेंड पर पेरिस और दूसरे फ्रांसीसी शहरों में हुई लूटपाट के बाद से बड़े पैमाने पर विदेशी स्तर पर सूचनाओं का हेरफेर किया गया है। इस पर तंज कसते हुए मैक्रों ने कहा, फ्रांस के बारे में फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव को बढ़ावा देते हैं, तो साफ है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदों के लिए हमारे देश का इस्तेमाल कर रहे हैं, हमें इस सबकी बिल्कुल जरूरत नहीं है।

pc- india tv hindi