France: हिंसक प्रदर्शन और कर्फ्यू के बीच भारतीय दूतावास ने की भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में अभी हालात बिगड़े हुए है, यहां लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। इस बीच यहां लगे कर्फ्यू में भारतीय दूतावास ने वहां रहने और घूमने गए भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से सतर्क रहने, प्रदर्शन वाली जगहों और भीड़भाड़ से दूर रहने को कहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने 24 अक्टूबर को होने वाले नए प्रदर्शनों से पहले बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात करने को कहा है। 17 अक्टूबर को पेरिस और कई शहरों में हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। एक प्रदर्शनकारी दमकल की गाड़ी पर पत्थर फेंकता नजर आया। 17 अक्टूबर को पेरिस और कई शहरों में हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे।

पेरिस में भारतीय दूतावास ने जारी बयान में कहा कि फ्रांस में हाल के घटनाक्रम और कुछ इलाकों में कर्फ्यू को देखते हुए भारतीय नागरिक सावधानी बरतें। वे उन जगहों पर जाने से बचें, जहां प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही, फ्रांस के स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

pc- aaj tak