Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, कल बारिश के आसार, गुलाबी ठंड का दौर शुरू

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा। 24 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है, मौसम विभाग जयपुर की माने तो 23 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इसके अगले दिन बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम रहेगा शुष्क
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना कम है। इसी तरह बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में भी मौसम मुख्यत साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

कल इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो 24 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के कुछ हिस्सों में दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू सहित उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में मौसम के बदल सकता हैं। जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश के स्पष्ट संकेत नहीं हैं।

pc- ranchiexpress.com