Haldwani: दोनों शादीशुदा, दोनो का चल रहा था अफेयर, होटल में लिया रूम और युवक ने खाली $ex पॉवर बढ़ाने दवा...निकल गई कुछ ही देर में जान
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के हल्द्वानी के होटल में रुके एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारीद के अनुसार शादीशुदा युवक दिल्ली की महिला मित्र के साथ होटल में रूका हुआ था, महिला भी शादीशुदा थी। जांच में पता लगा कि युवक ने शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज ली थी। होटल के कमरे से दवाएं मिली हैं। जानकारी के मुताबिक युवक पेशे से डेंटर था जबकि दिल्ली निवासी महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी।
हल्द्वानी में रूके थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना हल्द्वानी की बताई जा रही है। यहां महिला मित्र के साथ रुके युवक की मौत हो गई। जांच में पता लगा कि युवक ने शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज ली, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। होटल के कमरे से दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
दो बच्चों का पिता था, महिला मित्र को हल्द्वानी बुलाया
गौला गेट राजपुरा निवासी 32 वर्षीय एक युवक पेशे से डेंटर था। उसकी बीते कई साल पहले शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी एक 30 वर्षीय महिला से उसकी बहुत पुरानी दोस्ती चल रही थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चलता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम महिला दिल्ली से बस में सवार होकर युवक से मिलने हल्द्वानी आई थी।
रात को शक्तिवर्धक दवाई की ओवरडोज ले ली
दोनों ने शहर के बीचों-बीच एक होटल में कमरा लिया था। रात को युवक ने बड़े ब्रांड की शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गया। आधी रात में महिला ने स्टाफ की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि महिला भी शादीशुदा है। उसके भी दो बच्चे हैं। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
pc- hindustan





