Rajasthan: दौसा में नाबालिग गर्भवती लड़की के साथ गैंगरेप, घटना स्थल पर ही बच्ची को दिया जन्म, नवजात की हुई मौत, आरोपी छोड़कर भागे
- byShiv
- 23 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले में एक बड़ी ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों को होश उड़े पड़े है। यहां दौसा जिल के कोलवा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय गर्भवती नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, कुछ युवक उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
गर्भवती थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार, नाबालिग गर्भवती थी, आरोपियों ने इस स्थिति में भी जब उसके साथ गैंगरेप किया था उसने उसी दौरान एक बच्ची को जन्म दे दिया। लेकिन नवजात की जान नहीं बच सकी। इसके बाद नाबालिग अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक नामजद संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बच्ची की हुई मौत
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कुछ युवकों ने कथित तौर पर नाबालिग को अगवा कर लिया था। आरोप है कि वे उसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान नाबालिग को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने वहीं बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नाबालिग अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
pc- aaj tak






