Kanpur: देवर का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट खाया भाभी ने...रोज करने लगा था उसके साथ....फिर भाभी ने झांसे में लेकर उतरवाए कपड़े और....

इंटरनेट डेस्क। यूपी के कानपुर से एक बड़ी हैरान और परेशान कर देनी वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में लोगों को जब पता लगा तो उनके भी होश उड़ गए। यहां सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम बेटे को पीटने से नाराज महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट लिया। गंभीर हालत में युवक को घाटमपुर सीएचसी लाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

क्यों हुई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गांव निवासी बुजुर्ग का बड़ा बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में रहता है। बुजुर्ग का 37 वर्षीय छोटा बेटा भी परिवार के साथ गांव में रहता है, बतौर आरोप भाभी के बेटे को देवर ने पीट दिया। इसको लेकर भाभी-देवर में कहासुनी हो गई। शुक्रवार शाम भी भाभी का देवर और ससुर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी मारपीट के बीच भाभी ने देवर के कपड़े उतरवाए और उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि झगड़े के बाद भाभी ने देवर को झांसे में लेकर उकसाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया।

मानसिक हालत हैं कमजोर
जमीन पर गिरे देवर के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। पिता पड़ोसियों की मदद से छोटे बेटे को लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचा। यहां से उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। पता चला है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है।

pc-IBC24