PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हमें समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चिन्मय अमृत महोत्सव के दौरान समाज में उभरती बुराइयों और नई चुनौतियों से निपटने, समाज के बांटने वाली ताकतों के खिलाफ लोगों को एकजुट करने तथा नागरिकों को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया हैं। चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक विचार है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दशकों में समय बदला है, देश के सामने नई चुनौतियां आई हैं और समाज में नई बुराइयां उभरी हैं। इन समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा, ‘हमें समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा। नागरिकों को जागरूक बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना होगा।
खबरों की माने तो पीएम ने आगे कहा कि चिन्मय मिशन के प्रयासों से आज लाखों युवा भारत के सांस्कृतिक मूल्यों के दूत के रूप में काम कर रहे हैं और इन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।
pc- aaj tak




