Congress: दिल्ली के कारोबारियों का राहुल गांधी को पत्र, 1 नवंबर की रैली स्थिगित करने की रखी मांग, 10 हजार करोड़ का हो सकता हैं नुकसान
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। विपक्ष की दिल्ली में 1 नवंबर को महारैली होने जा रही है। लेकिन इस बीच दिल्ली के कारोबारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर एक बड़ी मांग की है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली स्थगित करने की अपील की है। कारोबारियों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास 20 बड़े होलसेल और रिटेल बाजार हैं, ऐसे में, रैली के कारण बाजारों में आवाजाही और कारोबार प्रभावित हो सकता है, जिससे करोड़ों के व्यापार को नुकसान होने की आशंका है।
दिवाली का त्योहार हैं सामने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने अपने पत्र में राहुल गांधी से रैली को स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि भैया दूज के बाद यह रैलियां की जाएं, भैया दूज 10 नवंबर को है, ऐसे में बृजेश गोयल ने राहुल गांधी से 10 नवंबर तक रैली स्थगित करने की अपील की है।
अक्टूबर में हुआ 3 हजार करोड़ का नुकसान
खबरों की माने तो बृजेश गोयल का कहना है कि यह दिवाली का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में, लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो सकता है। गौरतलब है, कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली का ऐलान किया है, इसी को लेकर कारोबारियों ने चिंता जाहिर की है।
pc- inc




