Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात करें आप भी ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। आमतौर पर हर माह में पूर्णिमा पड़ती है, लेकिन आश्विन माह में पड़ने वाली शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं में दिखाई देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। शरद पूर्णिमा की रात्रि कुछ आसान उपाय करने से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आज जानते हैं क्या कर सकते है।
क्या उपाय कर सकते हैं
मां लक्ष्मी की पूजा करें
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और उन्हें पुष्प अर्पित करें। शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने और मां लक्ष्मी को उसका भोग लगाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन खीर का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
चंद्रदेव को अर्घ्य दें
शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। रात्रि में चंद्रोदय के बाद चांद की पूजा करें और चंद्रदेव को अर्घ्य अवश्य दें। धार्मिक मान्यता है कि चंद्रदेव की पूजा से मन को शांति मिलती है।
दान करें
हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। शरद पूर्णिमा पर अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं
शरद पूर्णिमा की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
pc- agniban.com






