आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, कर दिया ये बड़ा....अब जाना होगा देश से...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई है। जी हां खबरों की माने तो मुंबई के क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में अभिनेता ने हिस्सा लिया था। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है।

क्यों कहा देश छोड़ने को
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इमरान खान के पास यूएसए की नागरिकता है। ऐसे में अभिनेता पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है। एक्टर ने नोटिस की कॉपी रिसीव कर ली है। इससे पहले इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने नाराजगी जताई थी और इमिग्रेशन अधिकारियों और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इमरान खान के खिलाफ लुक आउस सर्कुलर जारी करने की मांग की थी। 

पुलिस कर रही कार्रवाई
उन्होंने इस मामले को लेकर सीधे इमरान पर सवाल दागे और सवाल किया कि जब वह ओसीआई कार्ड धारक हैं और उनके पास अमेरिका की नागरिकता है तो वह भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में शामिल क्यों हो रहे हैं। किरीट सोमैया ने अपनी शिकायत में एक्टर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मांग की थी, जिसके बाद सबकी नजरें मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अगले कदम पर टिकी थीं। और अब इस पूरे विवाद के बाद इमरान खान पर देश छोड़ने की नौबत आ गई है।

pc- etv bharat