Iran-US: ईरान की धमकी के बाद डरे ट्रंप के मंत्री, छोड़े निजी आवास, 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में रहने पहुंचे

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का फैसला कब होगा किसी को पता नहीं हैं। लेकिन ये दोनों देश एक दूसरे को मारने खत्म करने की धमकिया अभी भी दे रहे है। इस बीच ईरान की धमकियों के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी अपने निजी आवास छोड़कर सुरक्षित सैन्य परिसरों में रहने चले गए हैं।

कौन कौन हैं शामिल
इनमें अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश भी शामिल हैं। अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और ईरान से कथित तौर पर मिल रही जान से मारने की धमकियों को इसकी प्रमुख वजह बताया जा रहा है।

जाने कहां रह रहे
सीएनएन के मुताबिक ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिन सैन्य आवासों में रह रहे हैं, उनमें से कई 100 साल से भी अधिक पुराने हैं। परंपरागत रूप से इन आवासों में सेना के वरिष्ठ अधिकारी और रक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारी रहते आए हैं। ये आवास ऐसे सैन्य परिसरों में स्थित हैं, जहां प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।

pc- NBT live