aap: सात सांसदों के भाजपा में जाने पर सीएम भगवंत मान ने कहा, सागर से कुछ बूंदें निकाल ली जाएं तो सागर पर कोई असर नहीं...
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी पंजाब ने पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की हैं। आप के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद इस बैठक को आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जमीनी स्तर पर संपर्क की समीक्षा की। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के दल-बदल से पार्टी की ताकत पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि अगर सागर से कुछ बूंदें निकाल ली जाएं तो इससे सागर पर कोई असर नहीं पड़ता।

आप को बताय मजबूत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पर्यवेक्षकों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह संवाद एक नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया है और इसके बारे में हालिया मीडिया में चल रही अटकलें निराधार हैं। उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को धन्यवाद देते हुए उन्हें पार्टी की रीढ़ और आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास देश में सबसे मजबूत संगठनात्मक ढांचों में से एक है।

मान ने कही ये बातें
सीएम माने ने कहा कि जागृत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026, जनता की भावनाओं का सम्मान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया ने कहा कि पार्टी का जमीनी ढांचा बहुत मजबूत है। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में हर 15 गांवों या वार्डों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
pc- aaj tak,india today,indianexpress.com






