Rashifal 9 oct 2026: इन राशियों के जातकों के लिए अच्छा होगा दिन, व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता हैं, जानते हैं राशिफल
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आ सकता है। कर्क राशि वालों के लिए विदेश में काम से जुड़े मामलों में अच्छे मौके बन सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर राशि पर अलग-अलग तरह से देखने को मिल सकता है। जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।
तुला राशि
आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है, विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे, लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखकों के लिए नई रचना को सराहना मिलने के योग हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें, सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी, जीवनसाथी को करियर में तरक्की का अच्छा अवसर मिल सकता है, कूरियर कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
धनु राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा, परिवार के साथ समय बिताने और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने से रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ घर पर मनोरंजन का कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
pc- ndtv india






