AAP: आप का केंद्र पर निशाना, पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, 50 हजार का लगाया जुर्माना भी
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान पेरिस यात्रा के बाद दिल्ली एयपोर्ट पर उतरे तो उन्हें लगभग 3 घंटे तक रोका रखा गया, ये आरोप आप पार्टी ने लगाए है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि पेरिस से लौटने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया और 50 हजार रुपये का चालान किया गया।
क्या कह रही पार्टी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारियों ने इसके लिए ऊपर से भारी दबाव होने की बात कही। क्या ऐसा किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री के साथ कभी हुआ? यह सब सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र की ओर से मान की विदेश यात्राओं की अनुमति बार-बार दिए जाने से इन्कार करने समेत अन्य बातों से जोड़ा।
किस काम से गए थे पेरिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पन्नू ने दावा किया, मुख्यमंत्री दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य महोत्सव में पंजाब के मशहूर उत्पादों को पेश करने गए थे। हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मान को उचित प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की नीयत इतनी खराब थी कि पेरिस में महावाणिज्यदूत भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं आए। उन्होंने दावा किया, अब तक मान की विदेश यात्राओं की अनुमति चार बार रोकी जा चुकी है, क्योंकि मोदी सरकार को डर है कि मुख्यमंत्री विदेश जाएंगे तो वहां से निवेश और धन लाकर पंजाब को प्रगति के रास्ते पर ले जाएंगे।
pc- ndtv india






