IND vs ZI: शैफाली वर्मा ने T-20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की हासिल
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शैफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान शैफाली ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में उन्होंने टीम की साथी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।
भारतीय महिला टीम की धाकड़ बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने इस साल छक्कों की बरसात करके एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत के लिए महिला टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस साल अभी तक वह 52 छक्के लगा चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा है। कौर ने साल 2018 में वुमेंस टी20 क्रिकेट में 51 छक्के लगाए थे। लेकिन अब शैफाली वर्मा ने उनको पीछे छोड़ दिया है।
महिला टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बात करें तो इस लिस्ट में सोफी डिवाइन और लिजेली ली जैसी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन सबसे आगे हैं, जिन्होंने साल 2018 में सबसे ज्यादा 67 छक्के लगाए थे।
PC- cricinfo.com






