Adhik maas 2026: नए साल में 12 नहीं होंगे पूरेे 13 महीने, जाने क्यों, दान पुण्य का भी रहता हैं खास महत्व
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। साल 2026 बहुत खास रहने वाला है। इस साल में 12 महीने नहीं बल्कि 13 महीने होंगे, इस मास एक एकस्ट्रा महीना, जिसके अधिकमास कहते हैं, वो रहेगा। यह महीना मई 2026 के बाद आएगा, हिंदी पंचांग के अनुसार विक्रम संवत 2083 में ज्येष्ठ का महीना 2 महीने तक चलेगा। इसे पुरुषोत्तम मास, अधिकमास और मलमास भी कहते हैं। आपको बता दें कि चंद्र मास जुड़ने से अगले साल 2026 में ज्येष्ठ मास लगभग 60 दिनों तक चलेगा।
जाने क्यों होता हैं ऐसे
शास्त्रों के अनुसार चंद्रमा और सूर्य कैलेंडर के अंतर के कारण ये स्थिति बनती है। अधिकमास का समय धार्मिक रूप से बहुत अधिक पवित्र माना जाता है। इस महीने में स्नान और दान का बहुत अधिक महत्व है। अधिकमास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के आखिरी के 5 दिन बहुत खास माने जाते हैं। इस महीने की एकादशी और द्वादशी से लेकर अमावस्या और शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक स्नानऔर दान का अक्षय फल मिलता है।
करते हैं ये चीजें दान
ऐसा कहा जाता हैं कि इस महीने में भगवान विष्णु की अराधना के लिए 33 चीजें दान करनी चाहिए और भगवान के 33 नाम बोलने चाहिए। इससे लक्ष्मी, पुत्र, पौत्र, सुख और समृद्धि बढ़ती है। इस दिन व्रत, उपवास, पूजा और दान जैसे शुभ लाभ मिलता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा मिलती है। इस पवित्र तिथि पर दीपदान, मालपुआ और पान का दान करने का विधान भी ग्रंथों में बताया गया है।
pc- parbhat khabar





